घरेलू विवाद में पुत्र ने पिता पर डंडे से किया वार, मौत
सोनभद्र, जून 22 -- विण्ढमगंज, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के पकरी गांव में रविवार की रात पुत्र ने घरेलू विवाद में पिता पर डंडे से वार कर दिया। इससे पिता की मौत हो गई। पुलिस आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के पकरी गांव निवासी 52 वर्षीय श्रीनाथ पुत्र स्व. भिरगू मजदूरी का कार्य करते हैं। उनके दो पुत्र है सोनू और मोनू। दोनों पुत्र भी मजदूरी करते हैं। रविवार की रात उनका अपने बडे़ पुत्र सोनू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। इसी दौरान पुत्र ने अपने पिता पर डंडे से वार कर दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर विण्ढमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। वहां तैनात डा. सत्येन्द्र प्रसाद ने जांच के बाद उन्हें मृत लाया घोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.