घरेलू विवाद में पिता ने पुत्र और बहू पर धारदार हथियार से हमला कर किया घायल
बांका, मई 30 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि पंजवारा थाना क्षेत्र के भतडीहा गांव में शुक्रवार की रात एक दुखद घटना सामने आई,जहाँ पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।मामूली कहासुनी के बाद एक वृद्ध पिता ने अपने ही पुत्र और बहू पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।वारदात के बाद आरोपी पिता घर छोड़कर मौके से फरार हो गया,जबकि दोनों घायलों का उपचार भागलपुर के जेएलएनएमसीएच अस्पताल में चल रहा है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,भतडीहा गांव निवासी 70 वर्षीय चंद्रमुनी लैया का अपने 40 वर्षीय पुत्र बबुआ लैया के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
घटनाक्रम यह विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर पिता ने घर में रखे धारदार हथियार(दबिया) से अपने पुत्र और बीच-बचाव करने आई 30 वर्षीय बहू पुसीया देवी पर हमला कर दिया।हमले में दोनों के सिर और शरीर के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.