बलरामपुर, मार्च 19 -- बलरामपुर। ललिया क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर कटुई निवासी व्यासमुनि पांडेय ने 16 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 15 मार्च रात करीब 8.30 बजे मां माला देवी की घरेलू बात को लेकर विपक्षी कृष्ण कुमार पांडेय, कन्या देवी पांडेय व पदुमनाथ पांडेय ने पिटाई की। मां को बचाने गए तो मुझे भी मारा-पीटा। मां का इलाज जिला अस्पताल में करा रहा हूं। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि तीन पर एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...