बागपत, फरवरी 21 -- खेकड़ा। क्षेत्र के बसी गांव में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस ने घायल विवाहिता को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। क्षेत्र के बसी गांव में एक युवक परिवार के साथ रहता है। शनिवार देर शाम युवक और उसकी 30 वर्षीय पत्नी के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। देखते-देखते विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने पत्नी पर पहले डंडे से और फिर लाठी से हमला बोल दिया। जिसमें वह घायल हो गई। उसके शरीर पर जगह-जगह गंभीर चोट आई। उसने घायल अवस्था में ही फोन से पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी पति पुलिस को देख वहां से फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.