मधेपुरा, मार्च 7 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर वार्ड 7 में शुक्रवार को शराब के नशे में पति ने बच्चे और पत्नी को गाली गलौज करने लगे । जब विरोध किए तो पति ने पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ नवीन भारती ने प्राथमिक इलाज किया। वार्ड सात निवासी घायल मीरा देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पति संजय साह बराबर शराब के नशे में आते हैं और बच्चों तथा उनके साथ गाली गलौज करते हैं। जब विरोध किए तो मारपीट करने लगते हैं । जब विरोध किए तो उनके पति मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना में मीरा देवी घायल हो गई। थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.