सोनभद्र, मई 10 -- शक्तिनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खड़िया में पानी की टंकी को रखने की विवाद को लेकर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं लात घुसों से मारपीट कर आंख पर चोट भी पहुंचाई है। पीड़िता रिंकू सोनी की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति संदीप कुमार पुत्र अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है। पीड़ित पत्नी रिंकू सोनी का आरोप है कि बीते 7 मई की सुबह पानी की टंकी रखने को बोला तो पति ने गाली गलौज करते हुए लात घुसो से पिटाई कर दी, जिससे आंख पर चोट आई है। बताया कि बेटी विभा सोनी के आने के बाद प्रार्थनी की तब जाकर जान बची। यह भी पढ़ें- पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट शक्तिनगर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.