साहिबगंज, मार्च 10 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कन्हैया स्थान में मंगलवार सुबह घरेलू विवाद के दौरान पति-पत्नी के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नंदलाल राय (50) और उनकी पत्नी विभा देवी (35) के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। बताया जाता है कि नशे की हालत में पति ने पत्नी की पिटाई कर दी, जिसके बाद पत्नी ने भी विरोध करते हुए जोरदार मारपीट की।घटना में दोनों घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर कुमार सौरव ने दोनों का इलाज किया गया। मामले की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.