हरदोई, सितम्बर 3 -- शाहाबाद (हरदोई), संवाददाता। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिश्रीपुर में गुरुवार सुबह घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घायल महिला को परिजनों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम मिश्रीपुर निवासी दुर्गा प्रसाद का गुरुवार सुबह करीब 10 बजे किसी बात को लेकर अपनी पत्नी दुर्गावती से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दुर्गा प्रसाद ने पत्नी की लाइसेंसी राइफल से उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना से परिवार में हड़कं...