बांदा, अप्रैल 9 -- बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव निवासी 21 वर्षीय आशीष पुत्र ईश्वरी प्रसाद ने बुधवार की शाम घरेलू किसी बात से नाराज होकर कमरे के अंदर रस्सी से फंदा लगा लिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। इसी तहर शहर कोतवाली क्षेत्र के गैस गोदाम कनवारा निवासी 24 वर्षीय बलराम पुत्र पप्पू ने बुधवार की शाम कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी मे रस्सी से फांसी लगा लिया। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो वह कमरे के अंदर फंदा पर लटक रहा था। आनन-फानन फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। दोनों को जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.