घरेलू विवाद में दो महिलाओं ने खायी कीटनाशक दवा
भागलपुर, फरवरी 26 -- कहलगांव थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों में घरेलू विवाद के कारण दो महिलाओं द्वारा आत्महत्या की नीयत से जहरीली कीटनाशक दवा खाने का मामला सामने आया है। दोनों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। अकबरपुर गांव निवासी निरंजन दास की 37 वर्षीय पत्नी जयमंती देवी घरेलू विवाद के बाद गुस्से में घर पर ही कीटनाशक दवा का सेवन कर ली। वहीं शिवकुमारी पहाड़ मुहल्ला की सुनील मंडल की 20 वर्षीय पत्नी अंजलि देवी ने भी पारिवारिक विवाद के चलते जहरीली दवा खा ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.