जहानाबाद, जून 18 -- रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना क्षेत्र के उचिटा गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों में कौशल्या देवी, सुरेश यादव एवं कपिल यादव सामिल है। तीनों लोग का इलाज रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद में कराया गया । घायल सुरेश यादव ने बताया कि पूर्व में जमीन बटवारा हो चुका है उसके बाद भी घर निर्माण के दौरान मामूली बात को लेकर मारपीट हुई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सूचना मिली है अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...