घरेलू विवाद में देवर ने भाभी की पिटाई की
मुंगेर, जून 19 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।शुक्रवार को शामपुर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में घरेलू विवाद मे देवर ने अपनी भाभी को ईंट-पत्थर से मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसका इलाज हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में पीड़ित महिला भदौरा गांव निवासी कुणाल कुमार यादव की पत्नी राखी रानी देवी ने बताया कि मैं खाना बना रही थी तभी मेरा देवर मनीष कुमार गाली गलौच करने लगा। जब मैंने इसका विरोध किया तो मेरा देवर मनीष कुमार ने मुझे मारपीट कर जख्मी कर दिया। परिजनों ने मुझे इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां मेरा इलाज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नशे में किया भाभी पर जानलेवा हमला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.