औरैया, अप्रैल 21 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते महिला से मारपीट और धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने देवर और देवरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर निवासी सरिता देवी पत्नी अनिल कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिनों उनका अपने देवर मोहर सिंह और उनकी पत्नी सुमन देवी निवासी दुर्वासपुर से घरेलू विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने सरिता देवी और उनके पति के साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता स...