बरेली, मार्च 1 -- नवाबगंज। घरेलू विवाद के चलते देवरानी और जेठानी के बीच खूब मारपीट हुई। घटना की रिपोर्ट दोनों पक्षों की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। कस्बे की मिथलेश यादव का अपने ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। जिसे लेकर उन्होंने अपने देवर के खिलाफ थाना बहेड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुरुवार शाम वह अपने बच्चों के साथ घर पहुंचीं तो पति सूरज यादव, जेठ सरजू यादव व अन्य लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष की प्रियंका देवी का आरोप है कि देवरानी मिथलेश यादव अपने दो भाइयों के साथ घर में घुस आईं और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। जब उनकी चचिया सास रेखा देवी उन्हें बचाने आई तो उनसे भी मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.