घरेलू विवाद में दामाद ने ससुर पर किया चाकू से हमला
हरिद्वार, मई 10 -- हरिद्वार, संवाददाता। ज्वालापुर क्षेत्र के अहबाबनगर में घरेलू विवाद के दौरान दामाद ने अपने ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। रविवार को पुलिस ने आरोपी और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अहबाबनगर निवासी नसीम ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उसका दामाद सावेज किसी बात को लेकर उससे भिड़ गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान सावेज ने चाकू निकालकर उसके पेट पर वार कर दिया। नसीम ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान आरोपी का बड़ा भाई जहीर भी मौके पर मौजूद था, जिसने धमकी दी कि अगर वह बच भी गया तो बाद में उसे और उसकी बेटी को खत्म कर दिया जाएगा। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.