घरेलू विवाद में ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की थी आत्महत्या
संभल, मई 16 -- संभल से भाभी के साथ रामपुर आए युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। हादसे में युवक का शरीर दो धड़ों में बंट गया था। जीआरपी की सूचना के बाद रात में ही संभल से रामपुर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक ने घरेलू विवाद में जान दी है। हालांकि, जीआरपी अन्य तथ्यों पर जांच कर रही है। हादसा शुक्रवार रात करीब दस बजे के समय हुआ। रामपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक महिला के साथ आया था। कुछ देर तक महिला से बात करने के बाद अचानक वह मुरादाबाद की ओर से आ रही योगनगरी एक्सप्रेस के आगे कूद गया। ट्रेन के पहियों की चपेट में आने के कारण उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। नजारा देख अन्य यात्रियों के होश उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और उन्होंने जीआरपी को सूचना दी थी। शव की शिनाख्त संभल जिले के थाना बबराला के ग्राम महुआ हसनपुर निवासी पुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.