बागपत, मई 4 -- खेकड़ा। कस्बे की नालापार बस्ती में एक श्रमिक परिवार रहता है। शनिवार की शाम श्रमिक के पुत्र का परिजनों से घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। परिजनों ने विवाद के दोरान उसे खरी खोटी सुना दी। जिससे क्षुब्ध हो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पता चलते ही परिजन उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। गमजदा परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही चुपके से उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि पुलिस की जानकारी में ऐसी कोई घटना नहीं है। यह भी पढ़ें- जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत यह भी पढ़ें- विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.