गोपालगंज, मार्च 18 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में मंगलवार की देर शाम घरेलू विवाद के दौरान भतीजे ने अपने ही चाचा पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। घायल की पहचान मंगलपुर गांव निवासी रभू रावत के रूप में की गई है। बताया जाता है कि भतीजे ने उन पर तीन बार चाकू से वार किया। घटना के संबंध में जख्मी रभू रावत ने बताया कि घर की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान वे बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि विवाद शांत कराने के दौरान उनके भतीजे ने अचानक चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद महम्मदपुर...