बागपत, अप्रैल 6 -- कस्बे में एक श्रमिक ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। सोमवार की सुबह परिजनों को वह मृत मिला। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को सुपर्द ए खाक कर दिया। कस्बे में एक श्रमिक परिवार के साथ रह रहा था। दो दिन से उसका पत्नी के साथ घरेलू सामान को लेकर विवाद बना हुआ था। घर में खाने पीने का समान समाप्त हो चुका था। पत्नी उससे सामान लाने के लिए कह रही थी। रविवार की शाम पत्नी ने उस पर तीखे कटाक्ष कर दिए। जिससे आहत हो रात में ही श्रमिक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सोमवार की सुबह परिजन नींद से जागे तो, श्रमिक उन्हें मृत मिला। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को कब्रिस्तान में सुपर्द ए खाक कर दिया। कोतवाली प्रभारी खेकड़ा प्रभाकर कैंतुरा का कहना है उन्हें घट...