गढ़वा, मार्च 5 -- गढ़वा। पलामू जिलांतर्गत ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के मुरमा गांव की रहने वाली 29 वर्षीया रानी देवी ने गुरुवार सुबह कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी घरेलू मामले को लेकर पति-पत्नी के बीच नोंकझोंक हो गई थी। उसी बात से नाराज होकर रानी ने कीटनाशक खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन को इसकी जानकारी मिली। तब उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...