लखीसराय, मई 8 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तेतरहट थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव से गुरुवार की देर रात घरेलू विवाद में किशोरी के जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक किशोरी की पहचान गौसगंज निवासी घुट्टो मांझी की 14 वर्षीय पुत्री रीता कुमारी के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- कीटनाशक खाने से हाईस्कूल की छात्रा की मौत, परिजन बेहालघटना की जानकारी शुक्रवार को घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद पीड़ित परिजन को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार किशोरी का किसी बात को लेकर परिजन के साथ विवाद हो गया था। इसी से आहत होकर उसने देर रात घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।परिवार की स्थिति कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन को जब जानकारी हुई तो आनन-फानन में उसे इलाज के न...