घरेलू विवाद में किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाया, हालत गंभीर
शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- पुवायां। घरेलू विवाद के चलते एक किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पुवायां के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। बद्रीपुर हदीरा निवासी डालचंद की 18 वर्षीय पुत्री ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजन परेशान हैं। किशोरी के जहरीला पदार्थ खाने के पीछे घरेलू विवाद को कारण बताया जा रहा है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.