उन्नाव, अप्रैल 9 -- नवाबगंज, संवाददाता। अजगैन थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव में गुरुवार की सुबह 36 वर्षीय महिला अपने कमरे में साड़ी के सहारे फांसी पर लटकी मिली। घटना की जानकारी उनके पति ने पुलिस को दी। जांच और पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव निवासी 36 वर्षीय गीता देवी की 17 साल पहले दिलीप कुमार रावत से शादी हुई थी। सुबह पति घर से बाहर गया था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर में ही थे। पति के घर पहुंचने पर कमरे में साड़ी के सहारे फंदे पर गीता का शव लटकता मिला। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। वहीं, ग्रामीणों में घटना के पीछे घरेलू विवाद वजह होने की चर्चाएं रहीं। गुरुवार सुबह महिला के मोबाइल पर किसी से बातचीत ...