गोड्डा, जून 30 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चरका कोल गांव में घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति द्वारा कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। गंभीर स्थिति में परिजनों ने आनन फानन में व्यक्ति को इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

घायल व्यक्ति की पहचान घायल व्यक्ति की पहचान मुख्तार अंसारी, पिता चरका कोल गांव निवासी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक विवाद के बाद उसने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने बिना देर किए उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किय...