गंगापार, मई 7 -- शादी के महज एक साल बाद करछना में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह पारिवारिक विवाद के बाद 21 वर्षीय विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। जानकारी के अनुसार लालापुर थाना क्षेत्र के पड़ुवा प्रतापपुर निवासी नंदलाल प्रजापति ने अपनी पुत्री सुहानी की शादी करीब एक वर्ष पहले करछना गांव निवासी शिवानंद प्रजापति के साथ की थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। इसके बाद सुहानी अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.