कोडरमा, जनवरी 1 -- जयनगर। थाना क्षेत्र के टिटाहियां निवासी श्रुति देवी (लगभग 18 वर्ष) ने गुरुवार की सुबह घरेलू विवाद के बाद गुस्से में जहर खा लिया। परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि यह घटना घर में हुई किसी विवाद के चलते हुई और गुस्से में युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए परिजनों से विवरण प्राप्त किया है और जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.