कन्नौज, जून 18 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम राजा नगला में घरेलू विवाद के बाद एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवक की मौत से उसके तीन मासूम बच्चों के फिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंवरपुर जोधपुर के मजरा राजा नगला में शिवम (30) पुत्र देशराज शाक्य का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी पूनम से घरेलू विवाद हो गया। परिजनों के मुताबिक विवाद के बाद शिवम कमरे में चला गया और वहां कमरे में लगे कुंडे पर दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद पत्नी पूनम कमरे में पहुंची तो शिवम को फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया। परिजनों ने आनन-...