इटावा औरैया, अप्रैल 22 -- भरथना। एक महिला अपने चार मासूम बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालात में बैठी मिली। स्थानीय लोगों की जागरूकता और पुलिस की तत्परता ने समय रहते सभी की जान सुरक्षित कर ली। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पारिवारिक विवाद के बाद मंगलवार दोपहर में अपने चार छोटे बच्चों को लेकर घर से निकल आई थी। बिना किसी को बताए घर छोड़ने के बाद वह भरथना रेलवे स्टेशन के पास आकर बैठ गई। महिला और बच्चों को इस तरह अकेला और असहाय देखकर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने रेलवे प्रशासन और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- आत्महत्या करने जा रही महिला को मिशन शक्ति टीम ने बचाया सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे टीम मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया। पूछताछ में महिला ने घरेलू झगड़े के कारण घर छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.