घरेलू विवाद के बाद पेड़ से लटका मिला महिला का शव
हाजीपुर, मई 10 -- लालगंज । सं.सू. करताहां थाना क्षेत्र के करताहां बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत करताहां गांव के वार्ड संख्या-10 में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृत महिला की पहचान पप्पू भगत की पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृत महिला के 11 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार ने बताया कि उसके पिता पप्पू भगत सुबह काम के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान दादा शंकर भगत, दादी, चाचा चुनमुन एवं चाची ने उसकी मां के साथ मारपीट की। इसके बाद उसकी मां यह कहते हुए घर से निकली कि वह ट्रेन से कटकर जान दे देगी।
मृतका का पता लगाने की कोशिश घटना के कुछ देर बाद परिजन और ग्रामीणों ने महिला की खोजबीन शुरू की। वे लोग तलाश करते हुए रेलवे ट्रैक की ओर गए, लेकिन वह नहीं मिली। कुछ देर बाद गांव के लोगों ने उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.