लखीमपुरखीरी, मई 25 -- लखीमपुर। भीरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में रविवार रात घरेलू विवाद और नशे की आदत से परेशान होकर एक पिता ने अपने ही जवान बेटे की बांका मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता रातभर घर में ही बेटे के शव के पास बैठा रहा।भवानीपुर गांव के रहने वाले दयाराम का अपने 30 वर्षीय बेटे मुनीश के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। भीरा एसएचओ रोहित दुबे का दावा है कि मुनीश नशे का आदी था और आए दिन नशे में धुत्त होकर घर में झगड़ा करता था। रविवार की रात भी बाप-बेटे के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से से आगबबूला होकर पिता दयाराम ने घर में रखा गन्ना काटने वाला बांका उठा लिया और मुनीश के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मुनीश की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत ह...