बिहारशरीफ, दिसम्बर 24 -- घरेलू विवाद के बाद गायब महिला व पुत्री सकुशल बरामद शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखोपुरसराय थाने की पुलिस ने अपहृत महिला और उसकी पुत्री को सकुशल बरामद कर लिया है। छापेमारी का नेतृत्व दारोगा जयप्रकाश तिवारी ने किया। पुलिस के अनुसार इसी वर्ष जनवरी माह में घरेलू विवाद से नाराज होकर महिला अपनी पुत्री के साथ घर छोड़कर चली गई थी। इस मामले में पति द्वारा अपहरण का आरोप लगाते हुए शेखोपुरसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने महिला और उसकी बच्ची को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से बरामद किया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पति से विवाद के कारण आजमगढ़ में किराए के मकान में रह रही थी और काम कर अपने तथा बच्चों के भरण-पोषण कर रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.