औरैया, जून 29 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव डाक्टर का पुरवा (बहादुरपुर) में सोमवार को घरेलू विवाद के बाद एक किशोरी ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी डालचंद की 16 वर्षीय पुत्री गुड़िया का सोमवार को किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया था। इसके बाद उसने कमरे के अंदर कपड़े की रस्सी बनाकर पंखे से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे पंखे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर ...