कन्नौज, फरवरी 26 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र के गुखरु गांव में घरेलू विवाद के चलते युवक ने कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगडऩे लगी। आनन फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सकरावा थाना क्षेत्र के गुखरू गांव निवासी पंकज कुमार (30) पुत्र रामप्रकाश बुधवार को घर में किसी बात को लेकर परिजनों से कुछ कहा सुनी हो गई। जिसको लेकर युवक ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगडऩे लगी। हालत को बिगड़ता देख परिजन आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.