घरेलू विवाद के चलते महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती
बागेश्वर, जून 11 -- बागेश्वर। जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कंधार निवासी 22 वर्षीय महिला ने घरेलू कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद महिला को एसडीओ वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.