बलरामपुर, जुलाई 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर में कोतवाली देहात क्षेत्र में घरेलू हिंसा की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पीआरवी पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को भीड़ से सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे पुलिसकर्मियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, गाली-गलौज की और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों समेत कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 की शाम पीआरवी-5038 पर तैनात आरक्षी दीपक कुमार राय और चालक आरक्षी मोहम्मद आरिफ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 4:29 बजे डायल-112 के माध्यम से ग्राम खम्हुआ स्थित ईदगाह के पास घरेलू विवाद की सूचना प्राप्त हुई। सूचना देने वाली महिला नजज...