घरेलू विवाद की रिपोर्ट कराई दर्ज
सहरसा, जून 15 -- सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला निवासी दीक्षा मिश्रा ने अपने भाई और भाभी के खिलाफ मारपीट एवं दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि घर में पारिवारिक विवाद को लेकर मां और भाभी के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान उसका भाई भी वहां पहुंच गया और दोनों ने मिलकर उसकी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। अपनी मां का बचाव करने पहुंची तो भाई और भाभी ने गाली-गलौज और मारपीट किया। छोटे बच्चों के साथ भी हाथापाई की गई। पीड़िता के आवेदन पर सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है । यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद का रिपोर्ट दर्ज यह भी पढ़ें- देवर ने भाभी को बेरहमी से पीटा, मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.