नोएडा, सितम्बर 30 -- ग्रेटर नोएडा। लखनऊ में मंगलवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) की बोर्ड बैठक आयोजित हुई। इसमें एयरपोर्ट की प्रगति रिपोर्ट के साथ आगामी दिनों में शुरू होने जा रही उड़ानों की जानकारी दी गई। मुख्य सचिव एवं नायल चेयरमैन एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बोर्ड सदस्यों को आय व्यय की जानकारी दी गई। बोर्ड को अवगत कराया गया कि एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करने के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो की अनापत्ति के लिए आवेदन कर दिया है। ब्यूरो की ओर से सुरक्षा मानकों की जांच के लिए निरीक्षण कार्यक्रम जल्द तय होने की उम्मीद है। एयरपोर्ट से घरेलू विमान सेवा को और मजबूत करने के लिए जोर दिया गया। एयरपोर्ट को कोलकाता के अलावा अन्य पूर्वी शहरों से भी जोड़ने की तैयार...