नई दिल्ली, अगस्त 2 -- होंडा इंडिया के लिए जुलाई, 2026 का महीना शानदार रहा है। कंपनी ने इस दौरान कुल 8,284 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की है। इसमें से 6,014 गाड़ियां घरेलू बाजार में बिकी हैं। जबकि 2,270 गाड़ियों का निर्यात किया गया है। बता दें कि इस दौरान सालाना आधार पर कंपनी की घरेलू कार बिक्री में 48.5 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ओवरऑल बिक्री में 10.1 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। बता दें कि बीते साल यानी जुलाई, 2025 में घरेलू मार्केट में यह आंकड़ा 4,050 जबकि ओवरऑल 7,524 यूनिट था।एक्सपोर्ट में थोड़ी गिरावट होंडा की घरेलू बिक्री जुलाई 2025 की 4,050 यूनिट्स से बढ़कर जुलाई 2026 में 6,014 यूनिट्स तक पहुंच गई है। यानी सीधे 1,964 गाड़ियां ज्यादा बिकी हैं। अगर मासिक आधार पर देखें तो जून, 2026 की 5,243 गाड़ियों की तुलना में जुलाई में 14.7 पर्सेंट...