घरेलू बिजली बिल एक लाख से ज्यादा आने से उपभोक्ता परेशान
मथुरा, मई 15 -- नगर के मोहल्ला बल्देवगंज निवासी उपभोक्ता नरेंद्र कुमार का घरेलू बिजली बिल 1 लाख 19 हजार रुपये आने से वह परेशान हैं। सामान्य उपयोग के बावजूद इतना अधिक बिल आने पर उन्होंने बिजली विभाग में शिकायत की लेकिन 15 दिन बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पीड़ित उपभोक्ता का कहना है कि वह लगातार विभागीय कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं और ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन बिना समाधान के ही उसे निस्तारित दिखा दिया गया। नरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर की तकनीकी गड़बड़ी के कारण गलत रीडिंग आने से बिल अधिक बना है। उन्होंने मीटर की जांच कर सही बिल जारी करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में स्मार्ट मीटर और गलत बिजली बिलों की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है। नरेंद्र कुमार ने च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.