कन्नौज, अप्रैल 17 -- घर में बिजली के बोर्ड में आई खराबी दूर करने के दौरान हुए हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मिरगावां गांव में शुक्रवार दोपहर 19 वर्षीय अनुज कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। वह घर की बिजली लाइन दुरुस्त कर रहे थे, तभी अचानक तेज करंट की चपेट में आ गए। घटना करीब दो बजे की बताई जा रही है। करंट लगते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में युवक को गुरसहायगंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- हिलसा में करंट से मानव बल की मौत प्रारंभिक तौर पर इसे हादसा माना जा रहा है। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा है और गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.