चित्रकूट, मार्च 13 -- चित्रकूट, संवाददाता। भरतकूप थाना के अमिलिहा गांव में घरेलू बातों को लेकर पत्नी से हुए झगड़े से नाराज युवक ने फांसी लगा जान दे दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। अमिलिया निवासी 32 वर्षीय साधना बाबू का शुक्रवार को पत्नी सुनीता से घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद परिजन खेत और बच्चे स्कूल चले गए। तभी सूना घर पाकर साधना बाबू ने घर में ही कमरे के अंदर जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पंखे से साड़ी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। परिजन शाम करीब छह जब खेत से घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बन्द पाया। कुंडी खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका पर खिड़की से कमरे के अंदर झांककर देखा। अंदर साधना बाबू साधना फांसी के फंदे पर लटका हुआ नजर आया।परिजन...