घरेलू बाजार में लेनदेन बढ़ने से जीएसटी संग्रह उछला
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। जीएसटी संग्रह के अगस्त माह के आंकड़े बताते हैं कि देश की आर्थिक गतिविधियों में तेजी आ रही है। घरेलू बाजार में मजबूती बनी रही और घरेलू जीएसटी संग्रह 9.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ Rs.1,37,249 करोड़ दर्ज किया गया। बीते वर्ष की समान अवधि में 1.25 लाख करोड़ रुपये का संग्रह हुआ था। वहीं, अगस्त में विदेशी व्यापार में जबरदस्त गति देखी गई, जिसके चलते आयातित वस्तुओं से मिलने वाला सकल जीएसटी राजस्व 29 प्रतिशत की भारी बढ़त के साथ 62,604 करोड़ हो गया। इस तरह अगस्त में कुल सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व 1,99,853 करोड़ रुपये रहा। आंकड़ों के अनुसार, कुल केंद्रीय जीएसटी संग्रह अगस्त में 38,413 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी संग्रह 46,316 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी संग्रह 1.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.