घरेलू पीएनजी गैस का बिल अपडेट के नाम पर कारोबारी से डेढ़ लाख की ठगी
फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- फरीदाबाद, अशेाक जैन। घरेलू पीएनजी गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर सेक्टर-15 के एक कारोबारी से साइबर ठगों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने पहले व्हाट्सऐप पर गैस कनेक्शन काटने की धमकी दी और इसके बाद 10 रुपये का भुगतान कराने के बहाने एक एपीके फाइल भेजी। फाइल खोलने और क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरवाने के कुछ समय बाद पीड़ित के खाते से रुपये कट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पुरुषोत्तम देव आर्या ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच सितंबर को उनके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्सऐप संदेश आया। इसमें कहा गया कि उनका गैस का बिल अपडेट नहीं है और यदि रात तक बिल अपडेट नहीं किया गया तो गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा। संदेश में संपर्क करने के लिए दूसरा मोबाइल नंबर दिया गया था. यह भी पढ़ें- WhatsApp पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.