फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 28 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। घरेलू तनाव में एक मजदूर ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी पत्नी का पूर्व में निधन हो चुका है। उसके तीन बच्चे हैं जिसमें एक बेटे की शादी हो चुकी है। दो बच्चे अपनी बहन के साथ दिल्ली में रहते हैं। सलावत खां मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय बादाम सिंह ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह को परिजनों को जब इसका पता चला तो पुलिस को जानकारी दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों का कहना है कि सुबह को जब बादाम बाहर नहीं निकले तो रोशनदान से झांककर देखा गया तो वह फंदे पर लटके हुये थे। घटना की सूचना पर प...