हरिद्वार, जून 7 -- घरेलू एलपीजी सिलेंडर फिर महंगा हो गया है। रविवार से नई दरें लागू हो गईं। बढ़ी कीमतों से आम परिवारों और महिलाओं की रसोई का बजट प्रभावित हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियों ने रविवार से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 29 रुपये बढ़ा दिए हैं। इसके बाद हरिद्वार शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों पर 932 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब 961 रुपये में उपलब्ध हो रहा है। इस साल दूसरी बार कीमत बढ़ने से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया है। रविवार को धर्मनगरी में घरेलू गैस सिलेंडर की नई दरें लागू हो गई। बता दें कि साल 2024 घरेलू गैस सिलेंडर के दाम सरकार ने घटाए थे। यह भी पढ़ें- सिलेंडर में दामों पर असर से 4.68 लाख घरेलू गैस उपभोक्ता प्रभावित तब सिलेंडर के दाम 822 रुपये हो गए। साल 2025 में सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाएं गए है। तब सिलेंडर 8...