गया, मार्च 19 -- ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण उत्पन्न एलपीजी गैस संकट के बीच शेरघाटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए जीटी रोड किनारे स्थित तीन होटलों से पांच घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया है। सभी सिलेंडर लाल रंग के घरेलू गैस के हैं, जबकि होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ब्लू रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाना अनिवार्य है। पुलिस के अनुसार, पत्थलकटी के पास स्थित कान्हा होटल से दो सिलेंडर, गोपालपुर स्थित अमृत होटल से एक सिलेंडर और निकट के आनंद विहार ढाबा से दो सिलेंडर बरामद किए गए हैं।पुलिस ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नियमों का उल्लंघन है। इस मामले में संबंधित होटल संचालकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।छापेमारी अभियान में स्थानीय आपूर्ति पदाधिकारी भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.