बागेश्वर, जून 7 -- देवेंद, पांडे, गरुड़। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र गरुड़ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया। वहीं, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र के विभिन्न होटलों और प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा ऑडिट एवं जागरूकता अभियान भी चलाया गया। फायर स्टेशन गरुड़ को पीएफटी के माध्यम से सूचना मिली कि टानीखेत के टीटबाजार निवासी मनीष खड़का के घर में एलपीजी सिलेंडर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट मिनी वाटर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने पहले गीले कपड़ों की सहायता से आग पर नियंत्रण का प्रयास किया। आग की तीव्रता को देखते हुए मिनी वाटर टेंडर से पंपिंग कर तथा पारंपरिक पीट-पाट विधि अपनाकर आग को पूरी तरह बुझा दिया।इसके बाद टीम ने क्षेत्र के विभिन्न होटलों एवं व्...