फरीदाबाद, जून 7 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को रविवार गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से एक ओर झटका लगा है। शहर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। पिछले तीन महीनों में सिलेंडर के दामों में 89 रुपये की वृद्धि हो चुकी है, जिससे लोगों का रसोई खर्च बढ़ गया है। औद्योगिक नगरी में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं जो पहले से ही खाद्य पदार्थों, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते खर्च का सामना कर रहे हैं। ऐसे में रसोई गैस महंगी होने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव पड़ना तय माना जा रहा है। महिलाओं ने बताया कि पिछले एक साल में आटा, दाल, खाद्य तेल, दूध और सब्जियों के दाम पहले ही बढ़ चुके हैं। अब गैस सिलेंडर महंगा होने से महीने का खर्च संभालना और मुश्किल हो गया ...