हापुड़, जून 7 -- महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए एक और झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर में 29 रुपये का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद हापुड़ में 14.2 किलो वाला सिलेंडर 942 रुपये का हो गया है। वहीं, सिलेंडर के दामों में एक बार फिर उछाल आने से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ना तय माना जा रहा है। महिलाओं ने हिंदुस्तान से संवाद कर कहा कि सरकार को महंगाई से राहत देने के लिए उचित कदम उठाना चाहिए। पश्चिम एशिया में युद्ध के बाद से पेट्रोल-डीजल के अलावा रसोई व कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ते जा रहे है। फरवरी के अंत में युद्ध शुरू होने के बाद होर्मज स्टेट बंद होने से गैस सप्लाई चैन प्रभावित हो गई थी। तब सात मार्च को 14.02 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर पर 60 रूपए की बढ़ोत्तरी की गई थी। 853 रूपए का मिलने वाला घरेलू...