रुडकी, मार्च 25 -- गैस एजेंसियों पर रसोई गैस के सिलेंडर के लिए बुधवार को सुबह छह बजे से ही लोगों की लंबी लाइन लग गई। इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर के ही वापस लौटना पड़ा। ओमपाल, सीटू कुमार आदि का कहना था कि पिछले दो दिन से सिलेंडर के लिए लाइन में लग रहे हैं। लेकिन जब नंबर आया तो पता चला कि गैस की पासबुक की केवाईसी ही नहीं हुई है। अब कल आने को कहा गया है। कविता, रजनी ने बताया कि नवरात्र के वर्त में कई घंटे से लाइन में लगी थी लेकिन वेंडर ने बताया कि सिलेंडर लेने से पहले पर्ची तैयार करनी पड़ेगी। उसके बाद ही सिलेंडर उपलब्ध हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.